हाजीपुर पहुंचे चिराग पासवान ने चाचा पशुपति कुमार पारस की बढ़ा दी टेंशन, कह दिया- यहीं से लडेंगे…

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की आज 5 जुलाई को 77 वी जयंती मनाई जा रही है. चिराग पासवान ने आज अपने पिता रामविलास पासवान के सपनों को साकार करने के लिए हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोक दी है. चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट को लेकर के साफ तौर पर कहा कि इसमें शंखनाद करने की कोई बात नहीं है।

चिराग पासवान ने कहा कि हाजीपुर मेरा घर रहा है. मेरे पिता ने हाजीपुर को अपनी मां कहा है. एक पुत्र होने के नाते मेरा यह दायित्व बनता है कि हाजीपुर का वैसे ही ध्यान रखूं जैसे मेरे पिता रखते थे. हाजीपुर को छोड़ने का प्रश्न ही नहीं खड़ा होता है. अगर मैं हाजीपुर छोड़ दिया तो अपने पिता से नजरें नहीं मिला सकूंगा।

GridArt 20230705 221339816

बता दें कि हाजीपुर सीट से फिलहाल रामविलास के भाई पशुपति पारस सांसद हैं. ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या हाजीपुर सीट पर चिराग पासवान के साथ-साथ पशुपति भी दावेदारी ठोक देंगे।

  • Related Posts

    विधायक पद की शपथ के बाद अनंत सिंह ने छुए CM नीतीश के पैर, टीका देखकर सीएम ने टोका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    503 कार्टन शराब छोड़ने के बदले 10 लाख की डील! वर्दी पर दाग—वायरल वीडियो से बेतिया पुलिस में हड़कंप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *