राज्यसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान की अहम बैठक, 19 विधायकों संग बनेगी रणनीति

पटना। आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। सोमवार को होने वाली इस बैठक में पार्टी के सभी 19 विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

रीना पासवान को लेकर अटकलें खारिज

हाल के दिनों में चिराग पासवान की मां रीना पासवान को एनडीए की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चाएं थीं। हालांकि चिराग पासवान ने इन अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए साफ किया कि उनकी मां राजनीति में नहीं आ रही हैं और न ही राज्यसभा सीट को लेकर कोई दावेदारी है।

बजट सत्र के अनुभवों पर चर्चा

रविवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि यह बैठक एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा के बजट सत्र को लेकर विधायकों के अनुभव साझा किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के कई विधायक पहली बार सदन में अपनी बात रख रहे थे, ऐसे में उनके सुझावों और अनुभवों पर चर्चा जरूरी है।

राज्यसभा रणनीति पर मंथन

चिराग पासवान ने संकेत दिया कि बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा होगी। नामांकन प्रक्रिया जारी है और ऐसे में पार्टी के 19 विधायकों की भूमिका अहम मानी जा रही है। गठबंधन के भीतर चल रही बातचीत को विधायकों के साथ साझा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

बता दें कि बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर इसी महीने चुनाव होना है। इनमें से तीन सीटें एनडीए और दो सीटें महागठबंधन के पास रही हैं। मौजूदा विधानसभा संख्याबल के अनुसार चार सीटों पर सत्तारूढ़ गठबंधन की स्थिति मजबूत मानी जा रही है, जबकि एक सीट के लिए अतिरिक्त समर्थन की जरूरत पड़ सकती है।

उधर, विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने भी एक सीट पर अपना प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है। हालांकि महागठबंधन के पास भी स्पष्ट बहुमत नहीं है। ऐसे में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

  • ये भी पढ़े..

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील के खाने में मिला मरा सांप का बच्चा, 30 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत

    Share Add as a preferred…

    बिहार में महिलाओं के कौशल विकास और युवाओं के विदेश रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, पटना में बनेगा स्थायी एनएसटीआई परिसर

    Share Add as a preferred…