चिराग पासवान ने बदली पार्टी की मीडिया टीम.. 3 सांसद, 2 विधायक समेत 12 नेता बने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय प्रवक्ता

पटना।केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शुक्रवार को संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लिया। पार्टी ने तीन मौजूदा सांसदों और दो विधायकों समेत 12 नेताओं को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।

यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल खालिक द्वारा जारी आधिकारिक बयान में दी गई।


सांसदों को बड़ी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर जिन नेताओं को प्रवक्ता बनाया गया है, उनमें प्रमुख नाम—

  • अरुण भारती (सांसद, जमुई)
  • शांभवी (सांसद, समस्तीपुर)
  • राजेश वर्मा (सांसद, खगड़िया)

अरुण भारती, चिराग पासवान की बड़ी बहन के पति हैं।
शांभवी इस सूची में एकमात्र महिला प्रवक्ता हैं और जदयू नेता व बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री हैं।


दो विधायकों को भी मिली जगह

प्रवक्ता पैनल में पार्टी के—

  • प्रदेश अध्यक्ष व विधायक राजू तिवारी
  • पूर्व मंत्री व विधायक मुरारी गौतम

को भी शामिल किया गया है। मुरारी गौतम पहले कांग्रेस में रह चुके हैं।


पार्टी का संदेश साफ

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस नई प्रवक्ता टीम के जरिए लोजपा (रामविलास) अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बात को ज्यादा आक्रामक और प्रभावी ढंग से रखने की रणनीति पर काम करेगी।

यह कदम आने वाले चुनावी माहौल को देखते हुए पार्टी की मीडिया और राजनीतिक रणनीति को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

  • Related Posts