चिराग पासवान को मोदी सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे ये अहम मंत्रालय

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार से सांसद चिराग पासवान को मोदी सरकार में अहम मंत्रालय दिया गया है। गौरतलब है कि चिराग सबसे युवा नेताओं में से एक हैं।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार से सांसद चिराग पासवान को मोदी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। चिराग पासवान को मोदी सरकार में फूड प्रोसेसिंग मंत्री बनाया गया है।

चिराग की पार्टी के 5 सांसद जीतकर आए

बिहार से कुछ सांसदों का मंत्री बनना तय माना जा रहा था, जिसमें एक नाम चिराग पासवान का भी था। बता दें कि चिराग की पार्टी LJP (रामविलास) के 5 सांसद जीतकर आए हैं।

शपथ ग्रहण से पहले चिराग पासवान ने इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत की थी और कहा था कि झूठ की राजनीति करके विपक्ष आगे बढ़ना चाहता है। विपक्ष का कोई खेल नहीं चलने वाला है। उन्होंने कहा था कि मोदी जी का तीसरी बार पीएम बनना जरूरी है।

चिराग ने कहा था, ‘मैं जाति और संप्रदाय पर कभी ध्यान नहीं देता। टिकट बंटवारे में भी योग्यता को ज्यादा तरहीज दी। मैं जाति समीकरणों में नहीं फंसना चाहता। सबसे बड़ी कोई जाति है तो वो है गरीबी की जाति। ऊंची जाति के लोग भी बदहाल स्थिति में जी रहे हैं।’

चिराग ने कहा था, ‘मेरे प्रधानमंत्री ने भी मुझे बिहार का भविष्य कहा है। मैं भविष्य को पद के साथ जोड़ के नहीं देखता। बिहार का हर युवा बिहार का भविष्य है। बिना पापा के पहला लोकसभा चुनाव लड़ा। पापा के बिना पहला चुनाव चुनौतियों से भरा था। पापा के आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा। 5 सीट लड़े और पाचों सीट बड़े मार्जिन से जीते। पार्टी और परिवार टूटने की रात बड़ी भारी रात थी।’

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 4 जून 2026 का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *