चिराग पासवान ने राहुल गांधी की जीत पर दिया बड़ा बयान, दिल्ली के सीएम को ऐसे लपेट लिये…

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से कई मुद्दों पर बातचीत की. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता पर उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक विषय नहीं है. भले ही जितना प्रयास किया जा रहा है. राहुल गांधी की सदस्यता का जाना और वापस आना, यह राजनीतिक विषय कभी रहा ही नहीं है. यह पूर्णत: न्यायिक प्रक्रिया का एक हिस्सा था।

चिराग पासवान ने कहा कि राहुल गांधी को जब सजा दी गई, वह भी न्यायिक प्रक्रिया के तहत दी गई और सजा के बाद के प्रावधान में उनकी सदस्यता रद्द होने वाली थी, जिस वजह से ऐसा हुआ. आज जैसे ही उनको मिली सजा पर रोक लगी तो सदस्यता फिर से बहाल कर दी गई।

चिराग पासवान ने कहा कि इसमें राजनीतिक दलों का कोई लेना-देना ही नहीं है. वहीं, हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने पर चिराग ने कहा कि कौन कहां से लड़ता है यह समय आने पर तय होगा. संसदीय बोर्ड तय करेगा।

  • Related Posts

    बिहार में राज्यसभा नामांकन का ऐतिहासिक दिन, तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों ने एक साथ भरा पर्चा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़, राज्यसभा नामांकन के बाद नए सीएम को लेकर तेज हुई चर्चा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *