पटना में आयोजित SIP Abacus Prodigy Exam में भागलपुर के बच्चों ने मारी बाज़ी

पटना शहर में आयोजित SIP Abacus द्वारा Prodigy Exam में भागलपुर सेंटर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान आकर्षित किया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार भर से लगभग 1500 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 51 छात्र SIP Abacus भागलपुर से थे।

भागलपुर सेंटर के हेड समीर रंजन ने बताया कि इन 51 बच्चों में से करीब 35 बच्चों ने ट्रॉफी, कप, मेडल और प्रशस्ति पत्र जीतकर जिले का नाम रौशन किया। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता बच्चों की मानसिक गणना, एकाग्रता, स्मरण शक्ति और बौद्धिक क्षमता को विकसित करने में सहायक होती है। इसी उद्देश्य से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के अभिभावकों को प्रतियोगिता के महत्व के बारे में बताया गया।

SIP Abacus सेंटर की को-हेड कोमल गर्ग चौधरी ने कहा कि SIP Abacus बच्चों के मानसिक विकास यानी ब्रेन डेवेलपमेंट में अहम भूमिका निभाता है। सरल भाषा में कहें तो SIP Abacus बच्चों की बौद्धिक क्षमता को निखारने का कार्य करता है। अभिभावक अपने बच्चों को सेंटर विजिट या ऑनलाइन माध्यम से पंजीकृत कर इस लाभकारी प्रक्रिया का हिस्सा बना सकते हैं।

भागलपुर के इन बच्चों की इस उपलब्धि ने जिले का गौरव बढ़ाया है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *