अभी कुम्भ यात्रा से परहेज करें मुख्य सचिव

दिल्ली हादसे के बाद बिहार सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल कुछ दिनों तक कुम्भ यात्रा का कार्यक्रम न बनाएं। आने वाले दिनों में जब कुछ भीड़ कम हो तभी यात्रा का कार्यक्रम बनाएं। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि अभी राज्य के प्रमुख स्टेशनों पर कुम्भ जाने वाले यात्रियों की अत्यधिक भीड़ हो रही है। पटना सहित अन्य शहरों से गुजरने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इससे अफरातफरी की स्थिति कायम हो जा रही है। जबकि राज्य सराकर की ओर से सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। इसलिए जब कुछ दिनों में ट्रेनों के साथ ही स्टेशनों पर भीड़ कम हो जाएगी तो कुम्भ जाने का कार्यक्रम बनाएं।

  • Related Posts

    फल्गु नदी से मिला कारतूसों से भरा ट्रॉली बैग, 3 महीने बाद सामने आई सच्चाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ‘आईएएस दामाद’ के नाम पर 45 लाख की ठगी, दुल्हन को बेचने की साजिश का खुलासा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *