मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना: 100 पैक्सों को किया गया सम्मानित

पटना, 25 सितंबर 2025: सहकारिता विभाग के माननीय मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने आज पटना स्थित दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत चयनित कुल 100 पैक्सों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार के तहत बेगूसराय जिले के मटिहानी प्रखंड के सोनापुर पैक्स को प्रथम पुरस्कार (15 लाख रुपये), कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के दादर पैक्स को द्वितीय पुरस्कार (10 लाख रुपये) और जमुई जिले के बरहट प्रखंड के गुगलडीह पैक्स को तृतीय पुरस्कार (7 लाख रुपये) प्रदान किया गया। इसके अलावा कुल 97 पैक्सों को जिला स्तरीय प्रथम (5 लाख रुपये), द्वितीय (3 लाख रुपये) और तृतीय (2 लाख रुपये) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि योजना से चयनित पैक्सों का कार्यकुशलता में सुधार होगा और उनका मनोबल बढ़ेगा। पुरस्कारित पैक्सों को अच्छे काम के लिए दूसरे राज्यों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरस्कृत पैक्सों ने CSC संचालन, मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना, खाद्यान्न अधिप्राप्ति, जमा वृद्धि योजना, गोदाम निर्माण योजना, KCC ऋण वितरण और शत-प्रतिशत वसूली जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है।

मंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य ग्रामीण और किसानों के लिए सहकारिता संस्थाओं की कार्यकुशलता बढ़ाना और उन्हें उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करना है। इस पहल से पैक्सों के प्रदर्शन में सुधार होगा और स्थानीय ग्रामीणों एवं किसानों को लाभ पहुंचेगा।

कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न जिला पैक्स प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    Nawada: नवादा में ‘खुलेआम’ छलके जाम! शराब परोसती महिला का वीडियो वायरल; पुलिस की छापेमारी में शराब बरामद पर ‘लेडी तस्कर’ फरार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading