मुख्यमंत्री ने नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

पटना, 22 सितम्बर 2025।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। नवरात्रि के पूरे नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व है। मां दुर्गा भक्तों और साधकों में शक्ति का संचार करती हैं और करूणा व परोपकार के द्वारा प्राणियों का कल्याण करती हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि नवरात्रि पर्व को पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारा और शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मिलजुल कर मनाएं।


 

  • Related Posts

    अररिया में गैस सिलेंडर कालाबाजारी का बड़ा खुलासा, छापेमारी में 250 से ज्यादा सिलेंडर बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बांका में सनसनीखेज डबल मर्डर: वृद्ध दंपति की गला रेतकर हत्या, जमीन विवाद में वारदात की आशंका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading