गांधी मैदान में हम के दलित समागम में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री: संतोष सुमन

राजधानी पटना के गांधी मैदान में 28 फरवरी को हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के दलित समागम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिरकत करेंगे। 12 स्ट्रैंड रोड में पार्टी की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री डा संतोष कुमार सुमन, प्रदेश अध्यक्ष टेकारी विधायक डा अनिल कुमार, हम के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने दी।

मंत्री डा संतोष सुमन ने कहा कि गांधी मैदान में दलित समागम में महाजुटान होने जा रहा है। पूरे प्रदेश से लाखों लोग आ रहे हैं, यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें ग़रीब दलित ग़रीब समाज के लोग आ रहे हैं, समाज के पिछड़े ग़रीब लोग आकर समागम में अपने अधिकारों की बात करेंगे। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा दलितों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में जागरूकता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डा संतोष सुमन ने कहा कि पार्टी की ओर से आयोजित समागम शक्ति प्रदर्शन नहीं है। चुनाव आने वाला है, ऐसे में उन्हें राजनीतिक रूप से सक्रिय बना कर एन डी ए को मज़बूत बनाएगे। समागम में ग़रीब दलित जनता की भागीदारी और संख्या हम को मज़बूती देगी। इस रैली के माध्यम से दलित अधिकारों पर बातचीत होगी। उन्होंने एनडीए के सभी घटक दलों को रैली में आने का आग्रह किया है।

IMG 20250226 WA0011

मंत्री सन्तोष सुमन ने कहा कि जिस तरह से एन डी ए सरकार केन्द्र और राज्य में जनता की सेवा में का काम कर रही है, हमें जनता का पूरा समर्थंन मिला है और मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री ने दलित समागम में आने का आश्वासन देकर अपना समर्थन दिया हैं। मंत्री डा संतोष सुमन ने कहा कि जंगलराज के लोगों ने बिहार को बर्बाद कर दिया है। एन डी ए अलायन्स 243 सीटों पर तैयारी चल रही है। इस बार चुनाव में ग़रीब दलित समाज के लोग महागठबंधन का सफ़ाया कर देंगे। प्रेस वार्ता में कौशलेन्द्र दाँगी, राजेश्वर मांझी, राजेश रंजन, फैज़ सिद्दीकी, आकाश कुमार आदि लोग भी शामिल रहे।

  • Related Posts

    बिहार दिवस 2026: उत्सव की आहट! पटना के तीन बड़े केंद्रों पर सजेगा ‘जश्न-ए-बिहार’; ACS ने दिए सुविधाओं और सुरक्षा के कड़े निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटरियों पर ‘नारी शक्ति’ की हुंकार! पूर्व रेलवे ने 31 वीरांगनाओं को किया सम्मानित; RPF जवान की बेटी बनी ‘UPSC स्टार’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *