मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी स्व० देवशरण सिंह की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

पटना, 07 अक्टूबर 2025।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधानमंडल परिसर में स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और बिहार विधान परिषद् के पूर्व सभापति स्व० देवशरण सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, विधान परिषद् के उपसभापति रामवचन राय सहित अन्य विधान पार्षद और सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा, स्व० देवशरण सिंह के पौत्र संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, जनप्रतिनिधि, राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानी को नमन किया और उनकी योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्व० देवशरण सिंह के जीवन और उनके बिहार समाज तथा लोकतंत्र के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी शिक्षा और सामाजिक सेवा की भावना आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।


 

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…

    पासपोर्ट सेवा दिवस 2026: बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंची पासपोर्ट सेवा, 24 जून को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

    Share Add as a preferred…