
Samrat Choudhary मंगलवार को Sonepur से राज्यव्यापी “सहयोग शिविर” कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे सोनपुर के डुमरी बुजुर्ग में आयोजित सहयोग शिविर में शामिल होंगे।
बिहार सरकार इस पहल के जरिए आम लोगों की शिकायतों की सुनवाई और उनके त्वरित समाधान की व्यवस्था शुरू कर रही है। योजना के तहत हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी, ताकि लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सहयोग शिविरों में ऑन-द-स्पॉट जनसुनवाई सुनिश्चित की जाए और प्राप्त शिकायतों का समाधान अधिकतम एक महीने के भीतर किया जाए।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में भी शामिल होंगे। यह बैठक इंडो-नेपाल बॉर्डर और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजित की जाएगी, जिसकी शुरुआत सुबह 11:30 बजे होगी।
इसके अलावा दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री भारत सरकार के विमानन अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में बिहार में हवाई सेवाओं के विस्तार और एयरपोर्ट से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा होने की संभावना है।


