पूर्व मुख्यमंत्री सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पटना, 12 जुलाई 2025: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती के अवसर पर शनिवार को राजधानी पटना स्थित श्रीकृष्णापुरी के सत्येन्द्र नारायण सिन्हा पार्क में राजकीय समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. सिन्हा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


जयंती समारोह में अनेक गणमान्य शामिल

समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह (गांधी जी), विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, सचिव कुमार रवि, पुलिस महानिरीक्षक पटना जितेन्द्र राणा, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा, सहित कई सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ आयोजित

इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, भजन-कीर्तन, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। पूरा माहौल श्रद्धा और सम्मान से परिपूर्ण रहा।


स्वर्गीय सत्येन्द्र नारायण सिन्हा बिहार के एक प्रखर राष्ट्रवादी नेता, शिक्षाविद और समाजसेवी रहे हैं। उनका जीवन समर्पण, सादगी और विकास के मूल्यों से प्रेरित रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *