क्रिसमस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अचानक पटना जू दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्रिसमस के अवसर पर गुरुवार को पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) का अचानक दौरा किया। क्रिसमस की छुट्टी के कारण पटना जू में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बैटरी चालित ऑटो से पूरे चिड़ियाघर का भ्रमण किया।

ज़ेब्रा के नवजात शिशु का नाम रखा ‘समृद्धि’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जू पहुंचने पर मौजूद लोगों ने उनका अभिवादन किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ज़ेब्रा केज पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में जन्मे ज़ेब्रा शिशु का नामकरण किया। मुख्यमंत्री ने ज़ेब्रा के नवजात शिशु का नाम ‘समृद्धि’ रखा।

लायन, गैंडा केज का भी किया निरीक्षण

अचानक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने ज़ेब्रा केज के अलावा लायन केज, गैंडा केज का भी निरीक्षण किया और जानवरों की देखभाल व व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

गैंडा प्रजनन क्षेत्र का भ्रमण

मुख्यमंत्री ने गैंडा प्रजनन क्षेत्र का भी दौरा किया और पटना जू में गैंडा और ज़ेब्रा की संख्या को लेकर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ठंड के मौसम में पशु-पक्षियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसकी विशेष निगरानी की जाए।

ठंड को देखते हुए विशेष इंतज़ाम

पटना जू प्रशासन ने भीषण ठंड को देखते हुए जानवरों और पक्षियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं। बड़े जानवरों के सभी केज में ब्लोअर और हीटर लगाए गए हैं।
रात के समय तापमान गिरने पर इन हीटरों की नियमित निगरानी की जा रही है। बाघ, शेर, चीता, चिंपांजी, भालू और गोरिल्ला के केज में हीटर लगाए गए हैं। इसके अलावा केज के प्रवेश द्वारों को पुआल से ढका गया है, ताकि अंदर का तापमान संतुलित बना रहे।


 

  • Related Posts

    जेडीयू दफ्तर बना ‘अखाड़ा’! नीतीश के राज्यसभा जाने पर भड़के कार्यकर्ता; पकवान फेंके, कुर्सियां तोड़ीं; अपने ही नेताओं पर फूटा गुस्सा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading