चेहल्लुम पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश

“हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी अमर, नफरत के खिलाफ उठाएं इंसाफ का परचम”

पटना, 14 अगस्त 2025 —मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चेहल्लुम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन और मैदान-ए-कर्बला के तमाम शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि “इमाम हुसैन की कुर्बानी अमर है और यह हमें सिखाती है कि नफरत के विरुद्ध इंसाफ, सच्चाई और भलाई के लिए डटे रहें।”

सीएम ने प्रदेश और देशवासियों से अपील की कि चेहल्लुम को आपसी भाईचारा, पारस्परिक प्रेम, सामाजिक सद्भाव और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाए।


 

  • ये भी पढ़े..