मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एलान: पूरा एनडीए एकजुट होकर लड़ेगा बिहार विधानसभा चुनाव

पटना, 27 अप्रैल।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए पूरी तरह एकजुट होकर मैदान में उतरेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार एनडीए भारी बहुमत से जीत हासिल करेगा। मुख्यमंत्री ने जदयू कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुट जाने का आह्वान किया।

शनिवार को जदयू प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में पार्टी के विधि प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित अधिवक्ता समागम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में गठित विधि प्रकोष्ठ पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा और “न्याय के साथ विकास” की अवधारणा को जमीनी स्तर तक ले जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा,
“हम शुरू से एनडीए के साथ रहे हैं। बीच में एक बार हम दूसरी दिशा में चले गए थे, लेकिन अब कहीं नहीं जाएंगे। एनडीए के साथ पूरी मजबूती से जुड़े रहेंगे और भाजपा समेत सभी सहयोगियों के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे।”

नीतीश कुमार ने राज्य के सर्वांगीण विकास पर बल देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने समाज के सभी वर्गों और सभी क्षेत्रों के लिए काम किया है। विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक पहल की गई हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने महिलाओं के उत्थान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया था।

मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं से विधानसभा चुनाव में सक्रिय योगदान देने और पूरी एकजुटता के साथ पार्टी के पक्ष में काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, सुनील कुमार और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित कई प्रमुख नेताओं ने भी अपने विचार साझा किए।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में शिक्षकों के लिए नई डिजिटल व्यवस्था, अब व्हाट्सएप चैनलों से होगी मेंटरिंग और शैक्षणिक निगरानी

    Share Add as a preferred…

    नोएडा से गुवाहाटी जा रहे कंटेनर से करोड़ों के मोबाइल गायब, अररिया में लावारिस मिला ट्रक; चालक और खलासी की तलाश तेज

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *