पटना, 26 अगस्त 2025।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गणेश चतुर्थी का यह पर्व आपसी भाईचारे, पारस्परिक प्रेम, सामाजिक सौहार्द्र और शांति-सद्भाव के साथ मनाया जाए। उन्होंने सभी लोगों से मिल-जुलकर इस पर्व को मनाने और समाज में सौहार्द्र का संदेश फैलाने की अपील की।


