
पटना, 22 अक्टूबर 2025:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने वार्ता के दौरान अमित शाह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सार्वजनिक सेवा में सक्रिय रहने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह का नेतृत्व और कार्यशैली देश के विकास और सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा दे रही है। वहीं गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बिहार की प्रगति और शांति व्यवस्था को लेकर अपनी शुभकामनाएं दीं।
सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच राज्य के कुछ विकासात्मक और प्रशासनिक विषयों पर भी संक्षिप्त बातचीत हुई।


