मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1.11 करोड़ सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में भेजे ₹1227 करोड़

भागलपुर, 11 जुलाई 2025 — बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्य के 1 करोड़ 11 लाख 19 हजार 949 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में ₹1227.27 करोड़ की पेंशन राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से स्थानांतरित की। यह पेंशन अब से ₹1100 प्रतिमाह की नई दर पर दी जाएगी, जो पहले ₹400 हुआ करती थी।

इस ऐतिहासिक पहल का राज्यभर में सीधा प्रसारण किया गया। भागलपुर जिला के टाउन हॉल में भी इसका आयोजन हुआ, जहां कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम संसाधन मंत्री एवं भागलपुर जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया।

भागलपुर में 3.16 लाख लाभुकों को ₹34.84 करोड़ की राशि

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जानकारी दी कि भागलपुर जिले के 3 लाख 16 हजार पेंशनधारियों के खातों में कुल ₹34.84 करोड़ की पेंशन राशि DBT के माध्यम से भेजी गई है। लाभुकों को भुगतान की सूचना SMS के माध्यम से दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि नई पेंशन राशि से पेंशनधारियों की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा, जैसा कि जीविका समूह की महिलाओं ने दिखाया है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को बधाई भी दी।

जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त की प्रतिक्रिया

पीरपैंती विधायक ललन कुमार ने कहा, “मैंने बजट सत्र में यह मांग रखी थी कि ₹400 की पेंशन राशि अपर्याप्त है। मुझे खुशी है कि मुख्यमंत्री ने उस पर विचार कर राशि ₹1100 कर दी।”

जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है, सरकार भविष्य में यह राशि और बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा, “जब कोई व्यक्ति 60 वर्ष की आयु पार करता है, तो परिवार से अपेक्षित सहयोग की कमी महसूस होती है। ऐसे समय में सरकार की यह मदद उनके लिए सहारा बनती है।”

विकास के साथ न्याय का विजन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का संकल्प है — “न्याय के साथ विकास”, जिससे समाज का कोई वर्ग वंचित न रह जाए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना इस दृष्टिकोण का स्पष्ट उदाहरण है।

कार्यक्रम में कहलगांव विधायक पवन कुमार यादव, महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन यादव, उपमहापौर डॉ. सलाउद्दीन अहसन, और जिला परिषद उपाध्यक्ष डॉ. प्रणय कुमार भी उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन नगर आयुक्त शुभम कुमार ने किया।


  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में TMC के 20 बागी सांसदों को नहीं मिली अलग दल की मान्यता, सदन में अलग बैठने की मांग भी खारिज

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *