
कहा – एक भारत, श्रेष्ठ भारत के प्रतीक थे लौह पुरुष
पटना, 31 अक्टूबर 2025।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें शत्-शत् नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस, दूरदृष्टि और संगठन क्षमता से देश की एकता और अखंडता को सशक्त किया। उन्होंने स्वतंत्र भारत की नींव को मजबूती प्रदान की।
नीतीश कुमार ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का प्रेरक उदाहरण है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सरदार पटेल के आदर्शों और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करें।


