मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिता स्व. कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे

पटना, 29 नवम्बर 2025 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने पैतृक गाँव कल्याण बिगहा (नालंदा) पहुंचे, जहाँ उन्होंने अपने पूज्य पिता एवं अमर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि पर ‘कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका’ में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम ने इस दौरान अपनी माताश्री स्व. परमेश्वरी देवी और धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमाओं पर भी पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।

परिवार के सदस्यों ने भी दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार, परिवार के अन्य सदस्य और निकट संबंधी मौजूद रहे। सभी ने तीनों दिवंगत आत्माओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बड़ी मौजूदगी

श्रद्धांजलि सभा में कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय लोग भी शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से—

  • सांसद कौशलेन्द्र कुमार
  • विधायक कृष्णा मुरारी शरण, जितेन्द्र कुमार, कौशल किशोर, रूहेल रंजन
  • विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, ललन सर्राफ
  • जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा
  • पूर्व विधायक ई. सुनील कुमार
  • मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि एवं डॉ. चन्द्रशेखर सिंह
  • पुलिस महानिरीक्षक, पटना प्रक्षेत्र जितेन्द्र राणा
  • जिलाधिकारी, पटना डॉ. त्यागराजन एसएम
  • जिलाधिकारी, नालंदा कुंदन कुमार
  • पुलिस अधीक्षक, नालंदा भारत सोनी
    सहित बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंदिर में पूजा, तालाब पर मछलियों को दाना

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने भगवती मंदिर (देवी स्थान) में विधिवत पूजा-अर्चना की।
इसके बाद वे अपने पैतृक घर के समीप स्थित तालाब पहुंचे और वहाँ मछलियों को दाना डालकर लोकपरंपरा का पालन किया।

स्थानीय लोगों से मिले, समस्याएँ सुनीं

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर कल्याण बिगहा और आसपास के इलाकों के लोग काफी उत्साहित दिखे
सीएम नीतीश कुमार ने ग्रामीणों से मिलकर उनका हालचाल जाना और सबका अभिवादन स्वीकार किया।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएँ रखीं, जिनपर मुख्यमंत्री ने तुरंत ही संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, 1.54 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…