पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बी.पी. मंडल की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पटना, 25 अगस्त 2025।पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बी.पी. मंडल की जयंती पर आज राजधानी पटना में राजकीय समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


राजकीय समारोह में जुटे कई गणमान्य

समारोह में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, स्व. बी.पी. मंडल के पौत्र डॉ. मनीष मंडल, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।


सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

इस अवसर पर सूचना एवं जन–सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन–कीर्तन और बिहार गीत का गायन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भावपूर्ण हो उठा।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading