मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहटा में एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय भवन का किया उद्घाटन

पटना, 19 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिला के बिहटा में राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल (एसडीआरएफ) वाहिनी मुख्यालय के नये भवन का शिलापट्ट अनावरण एवं फीता काटकर उद्घाटन किया।


कार्यक्रम की प्रमुख बातें

  • मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन और पूरे परिसर का निरीक्षण किया।
  • आपदा के समय उपयोग होने वाले उपकरणों और साधनों की प्रदर्शनी देखी और जवानों का हौसला बढ़ाया।
  • सीएम ने कहा – “आप लोग बाढ़, भूकंप, आगजनी और चक्रवात जैसी आपदाओं में जिस तत्परता से कार्य कर रहे हैं, उसी तरह आगे भी जिम्मेदारी निभाते रहिए।”

पृष्ठभूमि

  • एसडीआरएफ का गठन आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2006 के तहत किया गया।
  • मुख्यालय हेतु पटना के बिहटा में 25 एकड़ भूमि राज्य सरकार ने उपलब्ध कराई।
  • पहले 2013 में अस्थायी पोटा केबिन बनाए गए थे, जो पुराने पड़ने और कार्यबल बढ़ने से अपर्याप्त हो गए।
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बेहतर आवासन, प्रशिक्षण और कार्यालय व्यवस्था हेतु 267.24 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत हुई।
  • इस योजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने 30 अप्रैल 2023 को किया था।

भवन की विशेषताएं

  • 04 मंजिला प्रशासनिक भवन – आपदा प्रबंधन विभाग के पदाधिकारियों के लिए कार्यालय।
  • 03 मंजिला प्रशिक्षण भवन – 6 स्मार्ट क्लासरूम, पुस्तकालय, सभाकक्ष, कम्प्यूटर लैब और फैकल्टी कक्ष।
  • 03 मंजिला क्वार्टर मास्टर स्टोर – उपकरण, नाव आदि रखने की व्यवस्था।
  • 03 मंजिला क्यूआरटी भवन – बहुउद्देशीय हॉल, डॉरमेट्री और डायनिंग हॉल।
  • 03 बैरक – 300 कर्मियों के रहने की सुविधा।
  • 132 फ्लैट – हेड कांस्टेबल व कॉन्स्टेबलों के लिए।
  • ऑफिसर्स मेस – 6 गेस्ट रूम, मीटिंग रूम, डाइनिंग हॉल।
  • अधिकारियों और मेडिकल स्टाफ के लिए अलग आवास।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख हस्तियां

  • उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत
  • मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव कुमार रवि
  • आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव सह पटना प्रमंडल आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह
  • जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
  • वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा
  • एसडीआरएफ के अधिकारी और जवान

 

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…

    पासपोर्ट सेवा दिवस 2026: बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंची पासपोर्ट सेवा, 24 जून को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

    Share Add as a preferred…