मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं, कहा – यह आत्मानुशासन और लोक आस्था का पर्व है

पटना। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व आत्मानुशासन, आत्मिक शुद्धि और लोक आस्था का अद्भुत प्रतीक है, जिसमें श्रद्धालु निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व समाज में सद्भाव, एकता और आपसी प्रेम को मजबूत करता है। यह पर्व सामाजिक एकजुटता और स्वच्छता के प्रति जनजागरण का भी प्रतीक बन चुका है।

उन्होंने भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति और सौहार्द्र की प्रार्थना की है। साथ ही राज्यवासियों से अपील की कि वे इस पर्व को मिल-जुलकर, पारस्परिक सद्भाव और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की संस्कृति में छठ का विशेष स्थान है और यह पर्व हमारी पहचान और लोक परंपरा का जीवंत प्रतीक है।


 

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading