मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी धनतेरस की बधाई, कहा — बिहार प्रगति के शिखर पर पहुँचे

पटना, 17 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि महालक्ष्मी की कृपा सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे। प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि आए। उन्होंने अपील की कि सभी लोग आपसी प्रेम, भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द्र के साथ धनतेरस का पर्व मनाएं।

नीतीश कुमार ने कहा कि “धनतेरस का यह शुभ पर्व प्रदेश की प्रगति और लोगों के कल्याण का संदेश लेकर आए। सभी बिहारवासी खुशहाल रहें और हमारा राज्य प्रगति के शिखर को छुए।”

मुख्यमंत्री के इस संदेश को लेकर पूरे प्रदेश में लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और दीपोत्सव की तैयारियों में उत्साह देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल में रेलवे विकास की नई रफ्तार: बजट तीन गुना बढ़ा, आधुनिक स्टेशनों और तेज ट्रेन सेवाओं से बदल रही यात्रा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    SVU की बड़ी कार्रवाई: BMSICL के DGM पंकज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, 32 लाख नकद और 1.31 करोड़ के सोना-हीरा गहने बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading