पूर्व विधायक श्रीचंद सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

पटना | 28 जुलाई 2025: इमामगंज के पूर्व विधायक श्रीचंद सिंह के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि श्रीचंद सिंह एक कुशल राजनेता एवं समर्पित समाजसेवी थे, जिन्हें क्षेत्र में उनकी सादगी, सेवा और लोगों से जुड़ाव के लिए जाना जाता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे समाजसेवा के प्रति अत्यंत समर्पित थे और आम लोगों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय थे।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति देने की कामना की।


 

  • ये भी पढ़े..

    स्वाद, सुगंध और संस्कृति का महाकुंभ: सबौर में राष्ट्रीय आम समागम शुरू, एक हजार से अधिक किस्मों के आम बने आकर्षण का केंद्र

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर डीएम ने कहलगांव अनुमंडल कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *