पटना, 18 अगस्त 2025।मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर पूरब पंचायत के वार्ड-12 में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
अनुग्रह अनुदान का निर्देश
मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग को निर्देश दिया है कि हादसे में मृतक के परिजनों को नियमों के अनुरूप अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराया जाए।


