मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के दावत-ए-इफ्तार में हुए शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हारून नगर, सेक्टर-2, फुलवारीशरीफ में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। इस आयोजन का आयोजन बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अफजल अब्बास ने किया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री का स्वागत गुलदस्ता, टोपी, साफा और प्रतीक चिह्न देकर किया गया। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें मुख्यमंत्री समेत सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी।

PunjabKesari

इस मौके पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह, पूर्व मंत्री मोनाजिर हसन, पूर्व मंत्री श्याम रजक, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद समेत कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *