मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मॉडल ट्रैफिक पोस्ट का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित “महिला दिवस एक नयी मिशाल- पटना ट्रैफिक की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ’ कार्यक्रम में शामिल हुए। संजय गांधी जैविक उद्यान के प्रवेश द्वार संख्या-2 के समीप आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मॉडल ट्रैफिक पोस्ट के शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात मुख्यमंत्री ने मॉडल ट्रैफिक पोस्ट का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पटना शहर में इस प्रकार की महिलाओं द्वारा संचालित 54 ट्रैफिक चौकियां बनाने की तैयारी है। इन सभी ट्रैफिक चौकियों पर विश्राम गृह, शौचालय, पेयजल, प्राथमिक उपचार किट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मॉडल ट्रैफिक पोस्ट का किया लोकार्पण

 

ज्ञातव्य है कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार लगातार कदम उठा रही है। बिहार देश का पहला राज्य है जिसने पुलिस बल में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया है। इसका परिणाम है कि बिहार पुलिस में लगभग 30 हजार महिला पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल हैं। पटना ट्रैफिक पुलिस ने हाल ही में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं जैसे पटना शहरी क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने में 450 से अधिक महिला पुलिसकर्मी कार्यरत हैं। इसके अलावा 8 महिला क्विक रिस्पांस टीम डॉल्फिन्स का गठन किया गया है, जिसमें सभी अधिकारी, कांस्टेबल और यहां तक कि ड्राइवर भी महिला हैं। 26 जनवरी 2025 को आयोजित राज्यस्तरीय परेड में पहली बार पटना ट्रैफिक पुलिस की महिला टुकड़ी ने भाग लिया, जो एक बड़ा प्रेरणादायक उदाहरण पेश करती है। इसके साथ ही महिला पुलिसकर्मियों की कार्य कुशलता को सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। पूर्व में अधिकांश ट्रैफिक चौकियों में महिलाओं के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिशन मोड में पटना शहरी क्षेत्र की 54 ट्रैफिक चौकियों को पूर्ण रूप से कार्यात्मक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इन चौकियों में महिलाओं के लिए आरामदायक विश्राम गृह, शौचालय, पीने का पानी, प्राथमिक उपचार किट जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। भविष्य में यह महिलाओं के लिए नजदीकी शिकायत / हेल्प सेंटर के रूप में भी कार्यरत होगा। आज से पटना के 4 स्थानों- चिड़ियाखाना गेट नंबर- 2, सगुना मोड़, नवीन सचिवालय मोड़ तथा हड़ताली मोड़ पर मॉडल ट्रैफिक पोस्ट कार्यरत होगे।

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, अपर पुलिस महानिदेशक कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, पुलिस अधीक्षक पटना यातायात अपराजित लोहान सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *