मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के समीप नॉर्थ ईस्ट ट्रेन दुर्घटना में 04 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के समीप नॉर्थ ईस्ट ट्रेन दुर्घटना में 04 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया, दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है

 

पटना, 12 अक्टूबर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन जाने वाली नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस के बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई दुर्घटना में 04 लोगों की मृत्यु को अत्यंत दुखद बताया है । मुख्यमंत्री इस दुखद घटना से मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है एवं दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुये लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से कामना की है।

ये भी पढ़े..

श्रावणी मेला 2026: शिवभक्तों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, बढ़नी-देवघर स्पेशल ट्रेन 33 फेरों तक चलेगी

Share Add as a preferred…

श्रावणी मेला के लिए बड़हनी-देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, भागलपुर और सुल्तानगंज समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *