पिछले 24 घंटे में राज्य के 09 जिलों में डूबने से 22 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की,मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये अविलंब अनुग्रह अनुदान देने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

पटना, 08 अक्टूबर 2023 :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में पिछले 24 घंटे में डूबने से भोजपुर में 05, जहानाबाद में 04, पटना में 03, रोहतास में 03, दरभंगा में 02, नवादा में 02, मधेपुरा में 01, कैमूर में 01 तथा औरंगाबाद में 01 व्यक्ति की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान अविलंब देने के निर्देश दिये हैं।

ये भी पढ़े..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वास्थ्य सेवाओं की कई नई सौगातें दीं, 105 नए ICU बेड और 25 अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा शुरू

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *