मुख्यमंत्री ने दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की, जानें क्या कहा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नेहरू पथ स्थित दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर हाजिरी दी। उन्होंने बड़े अदब ओ एहतराम के साथ दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की और अकीदत के फूल पेश किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख, शांति और समृद्धि के लिए दुआ मांगी।

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के बीच आपसी मेल-जोल, भाईचारा और सद्भाव के रिश्तों को मजबूत किए जाने की भी दुआ की। दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के प्रबंधन समिति की तरफ से मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मो. इर्शादुल्लाह, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मो. अफजल अब्बास, मजार शरीफ प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मेजर इकबाल हैदर खान, मजार शरीफ प्रबंधन समिति के सचिव मो. तहसीन नदीम, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता और अकीदतमंद उपस्थित थे।

  • Related Posts

    “नीतीश नहीं तो हम भी नहीं! ये मेरा आखिरी चुनाव अनंत सिंह ने किया बड़ा ऐलान – अब नहीं लड़ेंगे चुनाव, बेटे को सौंपा राजनीतिक उत्तराधिकार”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *