पटना | 26 अक्टूबर 2025 लोक आस्था का महापर्व छठ का आज दूसरा दिन है। सूर्यास्त के बाद व्रतियों ने खरना पूजा संपन्न की। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के घर भी छठ का आयोजन हुआ, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसाद ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री का आगमन और स्वागत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला जैसे ही चिराग पासवान के घर के बाहर पहुँचा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान स्वागत के लिए घर से बाहर आए। नीतीश कुमार गाड़ी से उतरते ही चिराग पासवान ने उनके चरण स्पर्श कर अभिवादन किया।
छठ का प्रसाद ग्रहण
इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के घर पर आयोजित खरना पूजा का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वार्ता भी हुई और लोक आस्था के महापर्व में आम जनता और नेताओं के बीच सामंजस्य का संदेश देखने को मिला।
खरना पूजा और चार दिवसीय महापर्व
छठ महापर्व का यह दूसरा दिन है। खरना पूजा के बाद व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया। अगले दिन यानी 27 अक्टूबर को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे और 28 अक्टूबर को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पर्व का समापन होगा।


