छठ महापर्व: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज

पटना/भागलपुर। चार दिवसीय महापर्व के दूसरे दिन बुधवार को छठ व्रतियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ खरना पूजा की। छठ गीतों के बीच केले के पत्ते पर अरवा चावल, गंगाजल और गुड़ से बने खीर और रोटी आदि का प्रसाद ग्रहण किया। गोधूलि बेले में व्रतियों ने खरना का अग्रासन निकाल, धूप-दीप के साथ छठी मैया और चन्द्रमा की पूजा की। साथ ही घर-परिवार और संतान के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया है। व्रती गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। वहीं, शुक्रवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे।

आज अस्ताचलगामी सूर्य को सुहाने मौसम में देंगे अर्घ्य

बुधवार को दिन का मौसम शुष्क रहा तो रात में ओस पड़ने की रफ्तार भी कुछ हद तक कम हो चली है। जबकि सुबह में छाई धुंध के कारण घर से बाहर निकले लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो छठ के पहले दिन जहां लोग अस्ताचलगामी सूर्य को शुष्क मौसम में अर्घ्य देंगे तो वहीं छठ की अगली सुबह यानी शुक्रवार की सुबह में लोग हल्की ठंड वाले मौसम के बीच उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगे। बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे आया तो वहीं रात के तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली कमी आई। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.7 व न्यूनतम 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, गुरुवार को आंशिक बदरी के बीच शुष्क मौसम रहेगा। शुक्रवार की सुबह में हल्का धुंध बना रहेगा तो भोर में हल्की ठंड का एहसास होगा।

  • ये भी पढ़े..

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर वन विभाग में योग शिविर, वनकर्मियों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का संकल्प

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *