शिवहर सीट पर चेतन आनंद करेंगे नामांकन, आनंद मोहन ने विरोधियों पर साधा निशाना

शिवहर: बिहार चुनाव 2025 की घोषणा के 10 दिन से अधिक समय गुजरने के बावजूद एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। इसी बीच शनिवार को शिवहर में पूर्व सांसद और जदयू नेता आनंद मोहन ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि चेतन आनंद 16 अक्टूबर को शिवहर विधानसभा सीट से नामांकन करेंगे।

आनंद मोहन ने कहा, “16 अक्टूबर को चेतन आनंद शिवहर विधानसभा सीट से नामांकन करेंगे। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है, पोस्टर और आमंत्रण कार्ड भी तैयार हैं।”

कार्यकर्ता सम्मेलन में आनंद मोहन ने अपने विरोधियों पर भी निशाना साधा और कहा कि शिवहर सीट पर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए, क्योंकि चेतन आनंद ने सरकार बचाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनडीए जिसको टिकट देगा, उसी के साथ खड़ा रहेगा।

बता दें कि चेतन आनंद 2020 में शिवहर से राजद के टिकट पर जीत चुके थे, लेकिन 2024 में उन्होंने सत्ता पक्ष का समर्थन किया और अब जदयू के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। आनंद मोहन ने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैं या अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं, उन्हें उनसे अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए।

 

Related Posts

“नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं में बवाल, प्रतिभा सिंह सहित महिला समर्थकों ने दी आत्मदाह की चेतावनी”

Share Add as a preferred…

Continue reading
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कल्याण बिगहा में नाराजगी, गांव में सन्नाटा

Share Add as a preferred…

Continue reading