मंगलवार को इतने बजे तक रहेगी चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

28 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि मंगलवार शाम 7 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। 28 जनवरी को रात 11 बजकर 51 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही मंगलवार सुबह 8 बजकर 59 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा 28 जनवरी को सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

28 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

  • माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि- 28 जनवरी 2025 को शाम 7 बजकर 37 मिनट तक
  • वज्र योग- 28 जनवरी 2025 को रात 11 बजकर 51 मिनट तक
  • पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र- 27 जनवरी को सुबह 8 बजकर 59 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा
  • शुक्र गोचर-  सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- दोपहर बाद 03:15 से शाम 04:36 तक
  2. मुंबई- दोपहर बाद 03:40 से शाम 05:05 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:15 से शाम 04:35 तक
  4. लखनऊ- दोपहर बाद 03:02 से शाम 04:23 तक
  5. भोपाल- दोपहर बाद 03:18 से शाम 04:41 तक
  6. कोलकाता- दोपहर 02:35 से दोपहर 03:58 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:38 से शाम 05:01 तक
  8. चेन्नई- दोपहर बाद 03:15 से शाम 04:41 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:10 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:57 pm
  • ये भी पढ़े..

    कामाख्या मंदिर: 52 शक्तिपीठों में एक, आस्था, शक्ति और तंत्र साधना का अद्भुत संगम

    Share Add as a preferred…

    अंबुबाची महायोग 2026 में उमड़ा आस्था का सैलाब, कामाख्या मंदिर पहुंचे 8 लाख से अधिक श्रद्धालु

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *