राबड़ी आवास के बाहर बवाल: आरजेडी कार्यकर्ताओं का संजय यादव के खिलाफ हंगामा, चुनावी हार पर फूटा गुस्सा

बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास के बाहर सोमवार देर शाम आरजेडी कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के लिए राज्यसभा सांसद और तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव को जिम्मेदार ठहराते हुए भारी नारेबाजी की।

चुनावी नतीजों के बाद आरजेडी के भीतर असंतोष और बगावत जैसे हालात पैदा हो गए हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गलत रणनीति और संगठन से कटे फैसलों की वजह से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा, जिसका जिम्मा संजय यादव पर है।

इसी बीच लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार को लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता राबड़ी आवास पहुंच गए और “संजय यादव मुर्दाबाद” तथा “संजय यादव को हरियाणा भेजो” जैसे नारे लगाने लगे।

हंगामे के दौरान आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद आवास से मरीन ड्राइव के लिए रवाना हुए, लेकिन उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत करने की जरूरत नहीं समझी और बिना रुके आगे बढ़ गए।


राबड़ी आवास के बाहर बवाल: आरजेडी कार्यकर्ताओं का संजय यादव के खिलाफ हंगामा, चुनावी हार पर फूटा गुस्सा

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…