भागलपुर में बीएसपीएचसीएल की परीक्षा में अव्यवस्था, हंगामा, दूसरी पाली की परीक्षा रद्द

भागलपुर, 22 जून 2025: बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) के स्टोर सहायक पद के लिए रविवार को आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के दौरान भागलपुर के एक केंद्र पर तकनीकी गड़बड़ी और अव्यवस्था के कारण भारी हंगामा हो गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, वहीं प्रशासन ने दूसरी पाली की परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया।

तकनीकी खराबी बनी तनाव की वजह

परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित जगलाल उच्च विद्यालय, कंपनीबाग में किया गया था। पहली पाली शांतिपूर्वक संपन्न हो गई, लेकिन दूसरी पाली में तकनीकी गड़बड़ी के कारण स्थिति बिगड़ गई। कटिहार से आए एक परीक्षार्थी अनूप ने बताया कि दूसरी पाली में प्रवेश 11:00 बजे से 12:00 बजे तक हुआ, परीक्षा 12:30 बजे शुरू होनी थी, लेकिन तभी बिजली कट गई और सर्वर डाउन हो गया

करीब एक घंटे बाद जब सिस्टम चालू हुआ तो उस पर समय 12:30 ही दिख रहा था, जिससे परीक्षार्थियों में भ्रम और आक्रोश फैल गया। जब परीक्षार्थियों ने परीक्षा नियंत्रकों से इस बारे में स्पष्टता मांगी तो उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिला। इससे नाराज परीक्षार्थी बाहर आ गए और री-एग्जाम की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस-परीक्षार्थी आमने-सामने

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और परीक्षार्थियों के बीच झड़प जैसी स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची विवि थानेदार सुप्रिया कुमारी, तातारपुर थानेदार रविशंकर कुमार तथा वज्र वाहन टीम ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। परीक्षार्थियों का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें दो छात्राएं घायल हो गईं। हालांकि, पुलिस ने लाठीचार्ज से इनकार किया है

प्रशासन ने की परीक्षा रद्द, तीसरी पाली संपन्न

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीओ विकास कुमार और सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी केंद्र पर पहुंचे और परीक्षार्थियों से बातचीत की। करीब 3:15 बजे प्रशासन ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि दूसरी पाली की परीक्षा रद्द कर दी गई है और इसे दोबारा आयोजित किया जाएगा। इसके बाद तीसरी पाली की परीक्षा के लिए करीब 3:30 बजे परीक्षार्थियों की इंट्री शुरू कराई गई।

क्या कहा प्रशासन ने

एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी और परीक्षार्थियों के समय की हानि को देखते हुए दूसरी पाली की परीक्षा री-शेड्यूल की जाएगी। जल्द ही इसका नई तिथि की घोषणा बीएसपीएचसीएल द्वारा की जाएगी


 

  • Related Posts

    पूर्णिया में ‘हैवानियत’ की इंतहा! ट्यूशन पढ़ाने निकले शिक्षक की मक्के के खेत में मिली लाश; आंखें गोदीं, चाकू से किया छलनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सारण में ‘इंसानियत’ शर्मसार! 15 साल की छात्रा से गैंगरेप के बाद जिंदा कुएं में फेंका; मां की आंखों के सामने तड़प-तड़प कर निकली जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *