बिहार में बदलाव जनता की आकांक्षा: दीपंकर भट्टाचार्य

पटना। भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा है कि बिहार में बदलाव जनता की आकांक्षा है। बदलो बिहार न्याय यात्रा एक जनांदोलन में तब्दील होती जा रही है। इस यात्रा से एक नई उम्मीद पैदा हुई है। रविवार को पटना के मिलर हाईस्कूल में सम्मेलन होगा।

पार्टी की बदलो बिहार न्याय यात्रा के पटना में समापन पर शनिवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि 11 दिनों की यात्रा में हमें व्यापक समर्थन मिला है। हर पीढ़ी और तबके के लोग रैली में साथ चले। लोग डबल इंजन की सरकार से त्रस्त हो चुके हैं। उन्होंने भूमि सर्वे पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि भूमि सर्वे से झगड़े बढ़ रहे हैं।

बोले दीपंकर, झारखंड में सम्मानजनक समझौता नहीं हुआ माले महासचिव ने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन में जिस प्रकार का समझौता होना चाहिए था वह नहीं हुआ। झामुमो और कांग्रेस ने एकतरफा सीटों की घोषणा कर दी है। अभी नामांकन का दौर चल रहा है।

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading