चंद्रमा के ऑर्बिट में आज एंट्री करेगा चंद्रयान-3, अब तक दो-तिहाई का सफर पूरा

भारत का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 अपने सफर पर तेजी से आगे बढ़ता ही जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बताया है कि चंद्रयान ने दो तिहाई सफर पूरा कर लिया है और यान शनिवार को चांद की कक्षा में प्रवेश कर जाएगा। लांचिंग के बाद से पांच बार यान की कक्षा में बदलाव किया गया है। 1 अगस्त को स्लिंगशाट के बाद पृथ्वी की कक्षा छोड़कर चंद्रयान चांद की ओर रवाना हो गया था।

इसरो के मुताबिक, पांच अगस्त को शाम सात बजे चंद्रयान चांद की कक्षा में प्रवेश करेगा।। चंद्रयान को उस समय चांद की कक्षा में प्रवेश कराया जाएगा जब उसकी अभीष्ट कक्षा चांद से सबसे नजदीकी बिंदु पर होगी। इसके बाद अगले कुछ दिन यान चांद की कक्षा में परिक्रमा करेगा। क्रमिक रूप बदलाव करते हुए यान को चांद की निकटतम कक्षा में पहुंचाया जाएगा।

इससे पहले इसरो ने बताया था कि यान पूरी तरह निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप आगे बढ़ रहा है। 23 अगस्त को यान के लैंडर-रोवर को चंद्रमा की सतह पर उतारा जाएगा। बता दें कि बीते 14 जुलाई को भारत ने अंतरिक्ष में इतिहास रचने का काम किया था। इसरो ने श्रीहरिकोटा से चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग हुई थी।इस मिशन के पूरा होने के बाद भारत चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

 

  • Related Posts

    ​T20 WC 2026: फाइनल में पहुंचा भारत! वानखेड़े के ‘महायुद्ध’ में इंग्लैंड चित; 254 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य ने तोड़ी अंग्रेजों की कमर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *