चंद्रयान-3: चांद की सतह पर शान से खड़ा है विक्रम लैंडर, प्रज्ञान रोवर ने ली एक और तस्वीर

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने विक्रम लैंडर की एक और तस्वीर जारी की है। यह तस्वीर प्रज्ञान रोवर में लगे कैमरे से ली गई है। जानकारी के मुताबिक प्रज्ञान रोवर ने बुधवार सुबह ग्यारह बजे 15 मीटर दूर से कैमरे में विक्रम की तस्वीर कैद की। इसरो ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।

चांद की सतह पर शान से खड़ा है विक्रम लैंडर

रोवर प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर चहलकदमी कर रहा है और वहां से जुटाए गए आंकड़े इसरो कमांड सेंटर तक भेज रहा है। इसी दौरान रोवर प्रज्ञान जानकारियों को इकट्ठा करने के उद्देश्य से विक्रम लैंडर से करीब 15 मीटर दूर पहुंच गया और वहां से उसने एक तस्वीर क्लिक की। इस तस्वीर में लैंडर विक्रम चांद की सतह पर शान से खड़ा नजर आ रहा है।

बुधवार दोपहर में भी जारी की थी तस्वीर

इससे पहले बुधवार दोपहर में इसरो ने प्रज्ञान रोवर से विक्रम लैंडर की ली गई पहली तस्वीर जारी की थी। इसके बाद देर शाम इसरो ने एक और तस्वीर जारी की। इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-सीमाओं से परे, चंद्रमा के दृश्यों के पार, एक बार फिर सहयात्री प्रज्ञान ने विक्रम को तस्वीर में कैद किया। यह तस्वीर बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास करीब 15 मीटर की दूरी से ली गई थी।

  • Related Posts

    नीट छात्रा मौत मामले के बाद एक्शन में सरकार – बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टल के लिए सख्त नियम, 24 घंटे महिला वार्डन और सीसीटीवी अनिवार्य

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *