चंद्रशेखर आजाद रावण पहुँचे कैमूर, यूपी सीएम योगी पर कसा तंज, भरी हुंकार

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत लगा रहे हैं। इसी क्रम में आज आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा के हाटा पहुँचे।

उन्होंने पार्टी प्रत्याशी मजनू गौड़ के समर्थन में जनसभा की और जिले की चारों विधानसभा सीटों पर अपने गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।

योगी आदित्यनाथ पर तंज – “जिनसे यूपी नहीं संभल रहा, वे बिहार सुधारने चले हैं”

सभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष किया।
उन्होंने कहा, “जिनसे यूपी नहीं संभल रहा, वे बिहार सुधारने चले हैं।”
उनके इस बयान पर सभा में मौजूद भीड़ ने ताली बजाकर समर्थन जताया।

एसआईआर में शिक्षकों की तैनाती पर सवाल

चंद्रशेखर आजाद ने यूपी की एसआईआर (SIR) नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि
“यूपी के शिक्षकों को एसआईआर में लगाया जा रहा है, तो बच्चों को पढ़ाएगा कौन? यह सरकार न शिक्षा देती है और न लेने देती है।”

रोजगार, शिक्षा और पलायन को बताया प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि बिहार में रोजगार, शिक्षा और पलायन रोकना उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।
चंद्रशेखर का दावा था कि उनकी पार्टी और सहयोगी दलों के प्रत्याशी विधानसभा पहुँचे बिना राज्य का वास्तविक विकास संभव नहीं है।

“जनता बदलाव के मूड में है” – गठबंधन नेताओं का दावा

कार्यक्रम में भभुआ विधानसभा के राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी और नगर सभापति विकास उर्फ बब्लू तिवारी ने कहा कि
“AIMIM, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी इस बार चारों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। जनता बदलाव का मन बना चुकी है।”

बीएसपी पर टिकट बेचने का आरोप

सभा में मौजूद मोहनियां विधानसभा सीट से बीएसपी की संभावित प्रत्याशी कामना जगन्नाथ ने अपनी ही पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि बीएसपी “टिकाऊ नहीं, बल्कि बिकाऊ उम्मीदवारों” को टिकट देती है और पार्टी में टिकट वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading