झारखंड के नए मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन, इस नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ, जानें नाम

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने झारखंड के 7वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हॉल में हो रहा है, जहां सोरेन को राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि गवर्नर ने गुरुवार को ही सोरेन को मुख्यमंत्री मनोनीत किया था। सोरेन के बाद कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल के नेता सत्यानंद भोक्ता ने बतौर मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

10 दिन के अंदर साबित करना होगा बहुमत

इससे पहले JMM विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने गवर्नर से जल्द से जल्द सरकार बनाने के उनके दावे को स्वीकार करने का आग्रह किया था, क्योंकि राज्य में ‘भ्रम’ की स्थिति बनी हुई थी।  बुधवार को मुख्यमंत्री पद से हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद से राज्य में CM न होने की वजह से ‘भ्रम’ की स्थिति पैदा हो गई थी और इसके कारण राजनीतिक संकट गहरा गया था।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा कि चंपई सोरेन को अपनी सरकार का बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। कांग्रेस राज्य में JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन की सहयोगी पार्टी है।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 14 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर मंदिर में कराई शादी; बेतिया की घटना चर्चा में

    Share Add as a preferred…