भागलपुर के बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में भव्य श्रृंगार और भजन संध्या आयोजित

भागलपुर | 22 जुलाई 2025: श्रावण मास की दूसरी सोमवारी के अवसर पर भागलपुर स्थित बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में भगवान शंकर का भव्य श्रृंगार किया गया। इस पावन अवसर पर भागलपुर के प्रथम डिस्ट्रिक्ट बोर्ड के चेयरमैन तथा भागलपुर नगरपालिका के भूतपूर्व चेयरमैन बाबू योगेन्द्र नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

भव्य आयोजन में जुटे शहर के नेता और जनप्रतिनिधि

कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से भागलपुर की महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, उप महापौर सलहाऊदीन हसन, बिहार राज्य सरकार नागरिक परिषद के महामंत्री रतन कुमार मंडल, पूर्व महापौर डॉ. वीना यादव, पूर्व उपमहापौर प्रीति शेखर, भाजपा नेता रोहित पांडे, और कई वार्ड पार्षदों ने किया।

पुण्य स्मरण में संगीत और आस्था का संगम

इस अवसर पर भूतपूर्व वार्ड कमिश्नर और वरिष्ठ समाजसेवी बीरेंद्र नारायण सिंह (मनोज माइकल) ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष श्रावण सोमवार को बाबू योगेन्द्र नारायण सिंह की स्मृति में आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में आकाशीय लाइटिंग और कलकत्ता के कलाकारों द्वारा की गई सजावट ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भजन संध्या में गायक चेतन चौबे की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे। मंच संचालन युवा समाजसेवी मोहित सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत मुख्य यजमान मनोरमा सिंह एवं पुत्रवधू संवेदना सिंह ने अंगवस्त्र भेंटकर किया।

विशिष्ट उपस्थिति

कार्यक्रम में अभय बर्मन, आशीष पांडे, चंदन पांडे, मुकुल सिंह, सुबोध सिंह, ऋषिकेश मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव, निरंजन सिंह, राजेश सिंह समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति में राकेश कुमार ठाकुर, कन्हैया कपूर, गौतम साह, सिद्धांत राय, आयुष आनंद, रितेश आनंद, नंदू कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर उबाल: महापंचायत में उठीं 5 बड़ी मांगें, पिता और भाई हुए भावुक

    Share Add as a preferred…

    सोशल मीडिया पर छलका डर: हाजीपुर के प्रेमी जोड़े ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा, वीडियो वायरल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *