भागलपुर समाहरणालय में ‘बल्ले-बल्ले’: DM ने दिया 81 कर्मियों को प्रमोशन का तोहफा; चपरासी बने ‘बाबू’, तो बाबू बने ‘अफसर’

भागलपुर | भागलपुर डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने समाहरणालय के कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। जिला स्क्रीनिंग समिति की अनुशंसा के बाद डीएम ने गुरुवार को 81 कर्मियों के प्रमोशन की लिस्ट जारी कर दी। लिस्ट आते ही समाहरणालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।

किसे मिला क्या? (प्रमोशन का पूरा गणित)

​डीएम ने थोक भाव में जो प्रमोशन दिया है, उसमें नीचे से लेकर ऊपर तक के कर्मचारी शामिल हैं:

  1. क्लर्क बने अफसर (8): समाहरणालय के 8 प्रधान लिपिकों (Head Clerks) को प्रमोट करके सहायक प्रशासी पदाधिकारी (Assistant Administrative Officer) बना दिया गया है।
  2. यूडीसी बने हेड क्लर्क (12): 12 उच्च वर्गीय लिपिकों (UDC) को अब प्रधान लिपिक की जिम्मेदारी मिली है।
  3. एलडीसी बने यूडीसी (10): 10 निम्न वर्गीय लिपिकों (LDC) का कद बढ़ाकर उन्हें यूडीसी बनाया गया है।
  4. चपरासी बने ‘बाबू’ (12): सबसे बड़ी खुशी उन 12 परिचारियों (Peons) के लिए है, जो स्केल-3 में थे। उन्हें अब एलडीसी (LDC) के पद पर प्रोन्नति दी गई है। यानी अब वे फाइलों का काम संभालेंगे।
  5. स्केल अपग्रेड (39): इसके अलावा, परिचारी संवर्ग के 39 कर्मियों को स्केल-4 से प्रमोट करके स्केल-3 में लाया गया है।

​डीएम के इस फैसले से कर्मचारियों में काम के प्रति उत्साह और बढ़ गया है।

  • Related Posts

    जदयू का बड़ा एक्शन: बांका सांसद गिरधारी यादव पर गिरी गाज, लोकसभा सदस्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading