छपरा में जश्न का माहौल, UPSC NDA में बिहार के अनमोल को मिला पहला स्थान

बिहार का लाल रसूलपुर एकमा प्रखंड के अतरसन गांव निवासी कमांडेंट राजेश कुमार सिंह तथा डॉक्टर अनुपम आभा का पुत्र अनमोल कुमार एनडीए प्रवेश परीक्षा, 2023 में देश में प्रथम स्थान हासिल कर अपने जिले के साथ बिहार एवं झारखंड का नाम रौशन किया है। अनमोल के पिता सीमा सुरक्षा बल में डिप्टी कमांडेंट द्वितीय प्रभारी के पद पर जम्मू में पद स्थापित हैं।

उन्होंने बताया कि अनमोल ने एक से सात तक की पढ़ाई रांची के केंद्रीय विद्यालय धुर्वा तिरिल आश्रम में की है। इसके बाद 2019 में यूपीएससी की ओर से आयोजित एनडीए परीक्षा में सफल होकर राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल देहरादून में सेलेक्ट हो गया। इसके बाद से 12वीं तक की वहीं किया।

एनडीए प्रवेश परीक्षा के तृतीय परीक्षा 2023 का रिजल्ट दो अप्रैल को आया, जिसमें अनमोल देश में नंबर वन रैंक हासिल कर बिहार सहित अपने पैतृक गांव अतरसन का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि अनमोल बचपन से ही मेधावी छात्र था।

उनकी माता रांची में ही डेंटल क्लिनिक चलाती हैं और उनकी प्रेरणा से अनमोल इस पद को हासिल किए हैं। उनके दादा अवधेश कुमार सिंह हेवी इंजीनियरिंग मैकेनिकल धुर्वा में नौकरी करते थे। तब से वह लोग रांची में ही शिफ्ट हो गए। वहीं उनके गांव के बाबा शंभूनाथ सिंह, राहुल कुमार को गांव के लोग बधाई दे रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..