सासाराम के डाक अधीक्षक को 3.47 लाख रुपए के साथ सीबीआई ने दबोचा

पटना। सीबीआई पटना यूनिट की विशेष टीम ने सासाराम के डाक अधीक्षक राजीव रंजन को 3 लाख 47 हजार रुपये के साथ आरा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की शाम को उन्हें पैसे भरे बैग के साथ पकड़ा गया है।

केन्द्रीय जांच एजेंसी को उनके खिलाफ शिकायत मिली थी कि सासाराम में डाक अधीक्षक के पद पर रहते हुए उन्होंने पैसे लेकर अवैध तरीके से कई डाकघरों में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) की बहाली कर दी थी। उनके अधीन इस क्षेत्र के करीब 20 डाकघर आते हैं। इन सभी डाकघरों में वे अवैध तरीके से जीडीएस की बहाली करवाने का रैकेट चला रहे थे।

जांच के बाद जब उनके खिलाफ लगा पूरा आरोप सही पाया गया, तब जांच एजेंसी ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है। अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि अवैध तरीके से बहाली का कारोबार चलाने वाले डाक अधीक्षक प्रत्येक सप्ताह के अंत में यानी शुक्रवार या शनिवार को सासाराम से अपनी गाड़ी से पैसे लेकर आरा तक आते थे।

फिर यहां से ट्रेन पकड़कर वे पटना तक आते थे। पटना के राजीव नगर में उनका घर है। यहीं वे पैसे लेकर प्रत्येक सप्ताह आते थे। उन्हें हिरासत में लेकर अब सीबीआई पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। उनके घर की भी तलाशी ली जा सकती है।

  • Related Posts

    वैशाली के लोदीपुर में ‘खूनी’ बवाल! जमीन विवाद में पत्थरबाजी, लूट और आगजनी; फर्नीचर दुकान फूँकी, वायरल वीडियो ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल

    HIGHLIGHTS: हाजीपुर के गरौल में…

    Continue reading
    दुनिया को बड़ी राहत! ट्रंप ने युद्ध की मशीन पर लगाया ‘5 दिन’ का ब्रेक; ईरान से ‘सीक्रेट’ बातचीत के बाद टाला हमला, गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम

    HIGHLIGHTS: व्हाइट हाउस से आधी…

    Continue reading