बालासोर रेल हादसे में CBI का एक्शन, 3 रेलवे कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में सीबीआई ने रेलवे के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया. इन तीनों के नाम सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरूण कुमार महंत,, सीनियर सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद आमिर खान और टेक्निशियन पप्पू कुमार हैं.महांतो, खान और पप्पू को आईपीसी की धारा धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 201 (सबूत नष्ट करने) के तहत अरेस्ट किया गया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि तीनों कर्मी बालासोर जिले में तैनात हैं।

दरअसल बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास 2 जून को शाम सात बजे के करीब कोरोमंडल एक्सप्रेस स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी. इसके बाद इसकी चपेट में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी आ गई थी. इस रेल दुर्घटना में 292 लोगों की मौत हो गई थी और 1,000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

रेलवे ने भीषण ट्रेन हादसे के बाद जांच के लिए कमेटी गठित की थी. साथ ही पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी. इस कमेटी ने पाया है कि हादसे की मुख्य वजह ‘गलत सिग्नलिंग’ थी।

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *