सीबीसी, पटना का 2-दिवसीय जागरूकता अभियान: अरवल में ‘विकसित भारत @ 2047’ पर चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ 29 जनवरी से

अरवल/पटना, 28 जनवरी 2026।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC), पटना द्वारा अरवल के पायस मिशन स्कूल परिसर में 29–30 जनवरी 2026 को ‘विकसित भारत @ 2047’ विषय पर 2-दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं—जैसे स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सुकन्या समृद्धि, आधार सुधार आदि—को समाज के सभी वर्गों तक पहुँचाना और ऑन-स्पॉट सेवाएं उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम का स्वरूप

  • 29 जनवरी 2026 (उद्घाटन):
    मनोज कुमार (विधायक, अरवल) एवं पप्पु वर्मा (विधायक, कुर्था)
  • 30 जनवरी 2026 (समापन):
    जिलाधिकारी, अरवल

प्रमुख आकर्षण

  1. लोक-कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित 2-दिवसीय चित्र प्रदर्शनी
  2. ऑन-स्पॉट सुविधाएं (निशुल्क/तत्काल):
    • डाक विभाग: आधार सेवाएं, सुकन्या समृद्धि
    • अग्रणी बैंक, अरवल: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड
    • आयुष्मान विभाग: आयुष्मान व आभा कार्ड
    • सदर अस्पताल, अरवल: मुफ्त चिकित्सीय परामर्श

साथ ही प्रतिदिन परिचर्चा, जनसंवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और योजनाओं पर आधारित गतिविधियाँ होंगी।

आउटरीच अभियान: बच्चों की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम से पहले 28 जनवरी 2026 को ‘विकसित भारत @ 2047 : महावकांक्षी लक्ष्य’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता व फनगेम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर प्रकाश कुमार सिंह (क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, CBC), अमरेंद्र मोहन (सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी), प्राचार्या सोनम मिश्रा, पत्रकार समीर रंजन, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सीबीसी, पटना का यह अभियान नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ सीधे लाभ से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading