सावधान! PM आवास योजना में गड़बड़ी करने वाले अब नहीं बख्शे जाएंगे..मुजफ्फरपुर से दो लाभुक गिरफ्तार

पीएम आवास योजना में गड़बड़ी करने वालों को अब प्रशासन नहीं बख्श रही है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड की बहिलवारा रूपनाथ दक्षिणी, कोल्हुआ तथा चकइब्राहिम पंचायत में आवास योजना से जुड़े कामों में गड़बड़ी करने वाले कर्मियों और राशि का उठाव कर आवास निर्माण नहीं करने वाले लाभुकों पर बीडीओ डॉ भृगुनाथ सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। बहिलवारा रूपनाथ दक्षिणी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए 2017-18 और 2019-20 में राशि का उठाव करने के बावजूद आवास निर्माण नहीं कराने पर आवास सहायक शेखर सुमन ने सरैया थाना में सरकारी राशि का गबन करने और धोखाधड़ी करने के मामले में 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

इसमें आवास सहायक ने बहिलवारा रूपनाथ के रहने वाली समुंद्री देवी, नरेश महतो, नगीना देवी, कामिनी देवी, राकेश साह, रीना देवी, रामेश्वर राय, सरिता मल्ली, बहिलवारा भुआल दक्षिणी निवासी रीना देवी, चोचहां की रहने वाली विनीता देवी, बहिलवारा गंगोलिया की रहने वाली रीता देवी, योगेंद्र सहनी और अजीजपुर की रहने वाली ऊषा देवी को सरकारी राशि के गबन करने, धोखाधड़ी और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है।

दूसरी तरफ, प्रखंड की कोल्हुआ पंचायत के उफरैल गांव की रहने वाली सुनीता देवी और मूर्ति देवी आवास योजना की राशि का उठाव करने के बाद हुई जांच में अयोग्य साबित हुई, इसके बाद भी राशि की वापसी नहीं की गयी। मामले में ग्रामीण आवास सहायक सुजीत कुमार ने दोनों को नामजद करते हुए सरकारी राशि के गबन, धोखाधड़ी तथा सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर नामजद करते हुए आवेदन दिया है। पुलिस ने सुनीता देवी और मूर्ति देवी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।

  • Related Posts

    ‘मीठा’ होगा बिहार का भविष्य! ईखायुक्त अनिल झा ने गांधी मैदान में परखी गन्ना उद्योग की चमक; हसनपुर चीनी मिल की ‘सब्सिडी’ वाली खेती बनी मिसाल

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading
    गांधी मैदान में ‘रोबोट’ और AI का जलवा! मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया स्किल डेवलपमेंट स्टॉल का आगाज़; बिहार के युवाओं के लिए खुले ‘आत्मनिर्भर’ रोजगार के द्वार

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *